Ad Code

Responsive Advertisement

रोहतक में 19 जून से जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप:देशभर से 32 टीमें लेंगी भाग, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन, रहने-खाने की विशेष व्यवस्था रहेगी

रोहतक में 19 जून से जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप:देशभर से 32 टीमें लेंगी भाग, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन, रहने-खाने की विशेष व्यवस्था रहेगी

News Image
Match Samachar ✅ 💯 

  रोहतक में हरियाणा बॉक्सिंग संघ 19 से 25 जून तक जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप करवाने जा रहा है। इसका आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया है। चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ी नेशनल कैंप में शामिल होंगे, जिसके बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलने का मौका दिया जाएगा। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के वाइस प्रेसिडेंट सतीश सरहदी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब रोहतक में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा लेंगे, और उनके रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। 

     साई के हॉल में होगी चैंपियनशिप हरियाणा बॉक्सिंग संघ के वाइस प्रेसिडेंट सतीश के सरहदी ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के हॉल में किया जाएगा। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था इंड्स पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में लड़कों व बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की रहेगी। ट्रांसपोर्ट के लिए भी व्यवस्था की गई है। ​​​​राज्य के हिसाब से खाने का रहेगा पौष्टिक भोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष कैप्टन परवीर ने बताया कि खिलाड़ियों के खाने का उचित प्रबंध किया गया है। 
                                     
                                      Match Samachar ✅ 💯

    राज्य के हिसाब से खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा, क्योंकि हर राज्य के लोगों का खान पान अलग है। उसी के हिसाब से हरियाणा बॉक्सिंग संघ ने व्यवस्था की है। देशभर से 800 खिलाड़ी व कोच लेंगे भाग हरियाणा बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष कैप्टन परवीर ने बताया कि चैंपियनशिप में देशभर से करीब 32 टीम भाग लेंगी। साथ ही एसएसबी सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड व स्टील प्लांट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम भी शामिल होंगी। चैंपियनशिप में करीब 800 खिलाड़ी व कोच शामिल होंगे, जबकि 100 के करीब तकनीकी ऑफिसर भाग लेंगे।

     बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट होंगे शामिल हरियाणा बॉक्सिंग संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी रविंद्र पान्नू ने बताया कि चैंपियनशिप में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह भी शामिल होंगे। वहीं चैंपियनशिप का उद्घाटन हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे। क्लोजिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है। जल्द ही नाम तय करके बताया जाएगा।

  ऐसी ही एक और जानकारी के लिए कृपया मेरी वेबसाइट और फेसबुक पेज को फॉलो करें 💕 ⬇️ 
https://www.matchsamachar.com/

https://www.facebook.com/share/1ABro4StZK/

Match Samachar ✅ 💯 

स्रोत: पूरा समाचार पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ